Posts

Showing posts from May, 2018
Sunday, April 29, 2018 Opinion on talk between north and south korea उत्तर और दक्षिण कोरिया में ऐतिहासिक शान्ति वार्ता... उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सही अर्थों में इतिहास रचा है, जब उन्होंने 1953 के युद्घ विराम के बाद पहली बार युद्घबंदी लाइन को पार करके दक्षिण कोरिया पैर रखा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से अच्छे संबंध स्थापित किये। किम जोंग उन की इस पहल से पूर्वी एशिया के देशों में छाये दहशत का माहौल काफी हद तक कम हो गया है। उन्होंने इसकी पहले ही शुरूआत कर दी थी। पहले राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत की इच्छा जाहिर किया जाना और उसके बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बीजिंग में मुलाकात एक तरह से कूटनीतिक स्तर पर किम की बड़ी जीत थी और अब करीब 50 वर्षों से अधिक से चली आ रही वैमनस्यता की खाई को दक्षिण कोरिया जाकर पाटने की रणनीति न केवल दोनों देशो के बीच शान्ति के माहौल को पैदा करने वाली है, बल्कि पूरे विश्व के लोगों को भी किसी अनहोनी की आशंका से दूर करने का भी संदेश मिलता है।   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने जिस तरह उत्तर कोरिया के विरूद्घ राष्ट्र संघ में धमकी दी थी, ...
Monday, April 30, 2018 Opinion on unsafe Railway Crossing रेलवे क्रासिंग पर हों सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध...     पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से तेरह स्कूली बच्चों की मौत दहला देने वाली घटना हो गई।  यह हादसा इन बच्चों को ले जा रहा स्कूली वाहन मानव-रहित रेलवे फाटक पर सीवान से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से टकराने से हुआ। वैसे तो यह महज एक दुर्घटना थी, लेकिन न जाने कितनों के घर चिराग इससे बुझ गये। न जाने कितने लोगों ने अपने इन चिरागों से क्या-क्या उम्मीदें पाल रखे थे, लेकिन अचानक इस दुर्घटना ने मासूमों के बोझ कंधों पर बहुत बढ़ा दिया था। उसके बाद जो हुआ, वह हमेशा से होता आ रहा है। रस्मी सी कार्रवाई हुई, सरकारी बयान आये, मुआवजे की घोषणा हुई और जांच बैठा दी गई।   असलियत यह है कि पूरे देश में इस तरह की दुर्घटनाओं को दावत देता रेलवे विभाग कभी भी इस मामले में संजीदा नहीं हुआ। हर बजट में रेलवे संरक्षा की बात की जाती है। किराये में बढ़ोत्तरी की जाती है, लेकिन धरातल पर कुछ होता दिखता नहीं।  रेल पटरियों की हालत खस्ता है, जिसस...
Wednesday, May 2, 2018 Defense deal and War in the world शीतयुद्ध के बाद रक्षा सौदों में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी...  पिछले साल 2017 में संसार में हथियारों के निर्माण और खरीद पर 01 हजार 07 सौ बिलियन डालर खर्च हुआ, जिसमें 07 सौ बिलियन डालर से अधिक अकेले अमेरिका का हिस्सा है। अमेरिका ने अपने बाद के 07 देशों के कुल हथियारों पर खर्च से अधिक पैसा अकेले स्वयं खर्च किया है। शीत युद्घ के बाद इतनी बड़ी रकम हथियारों के निर्माण और खरीद पर किसी वर्ष खर्च नहीं हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अपनी सेना पर खर्च का जिक्र गर्व से किया था और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी उनसे आगे बढ़कर अपनी फौज को सुसज्जित करना चाहते हैं।   जिन राष्ट्रों ने अपनी फौज पर अधिक खर्च किया है, उनमें चीन, भारत, रूस, जापान, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और खाड़ी के देश शामिल हैं। इनमें अधिकतर देश वे हैं जहां इस रकम का बेहतर उपयोग होना चाहिये था। भारत, पाकिस्तान और चीन  विकासशील देश हैं और इनमें गरीबी रेखा के नीचे भी बड़ी संख्या रहती है। रूस में भी आर्थिक विकास जरूरी है। स्वयं अमेरिका में बहु...
Adopt to Heritage Scheme लालकिला का निजी हाथों में सौंपा जाना निंदनीय...   इस मई दिवस की पूर्व संध्या पर आयी एक खबर ने पूरे देशवासियों को हतप्रभ कर दिया। खबर का शीर्षक था, शाहजहां का लालकिला अब डालमियां ग्रुप का हो गया। लालकिला जैसे देश के सैकड़ो वर्षों पुराने नायाब ऐतिहासिक धरोहर का इस तरह निजी हाथों को सौंपा जाना हर किसी के लिए चौकाने वाला था। लोगों की पहली सोच तो इस बात पर थी कि अब देश का स्वतंत्रता दिवस प्राइवेट प्रापर्टी की छत्रछाया में मनाया जायेगा। इतिहासकारों तथा एएसआई के लोगों के लिए भी यह अबूझ पहेली थी कि क्या अब हमारी नायाब धरोहरें प्राइवेट हाथों में चली जाएंगी, क्योंकि लालकिला के बाद विश्व में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को भी लीज पर देने के लिए सरकार की नजर बतायी जा रही है।    दरअसल लालकिला को डालमिया ग्रुप को दिये जाने का निर्णय भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने पुरातत्व विभाग के साथ मिल कर 'अडॉप्ट अ हेरिटेज - अपनी धरोहर अपनी पहचानÓ योजना के तहत दिया गया है। इस करार में डालमिया ग्रुप को लालकिला का रख-रखाव करन...
Opinion on Judiciary   'जस्टिस डिलेड, जस्टिस डिनाएड'    न्यायालयों में गर्मी की छुट्टियों के शुरू होने से पहले शुक्रवार को बाम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस शाहरूख जे. कथावाला अखबारों की सुर्खियां बने। उन्होंने छुट्टियों के मद्देनजर अंमित दिन शनिवार को भोर तक करीब 100 से अधिक मामले निपटाये। ये वह मामले थे, जिनमें बेहद जरूरी आधार पर अंतरिम राहत की मांग की गयी थी। शुक्रवार की सुबह से लेकर शनिवार को भोर 3.30 बजे तक सुनवाई किया जाना वाकई मेें काबिलेतारीफ है, लेकिन यह नौबत आयी क्यों? इस बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है।   भारतीय लोकतंत्र में केवल न्यायपालिका ही है, जिसकी साख आम लोगों में अच्छी बरकरार है और हर तरफ से नाउम्मीद लोगों के लिए न्यायपालिका ही उम्मीद की किरण है। न्याय के इस चौखट पर फरियादी बड़ी उम्मीद से आता है, लेकिन आजादी के बाद से ही न्यायपालिका को सुदृढ़ करने में सरकारें घोर लापरवाही बरतती रहीं। नतीजतन न्यायपालिका में हजारों से गुजरते हुए लाखों और अब करोड़ों की संख्या में मामले लंबित हैं। अधिकतर की सुनवाई की तारीख ही नहीं आ पाती है और कई मामलों ...