Sunday, April 29, 2018 Opinion on talk between north and south korea उत्तर और दक्षिण कोरिया में ऐतिहासिक शान्ति वार्ता... उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सही अर्थों में इतिहास रचा है, जब उन्होंने 1953 के युद्घ विराम के बाद पहली बार युद्घबंदी लाइन को पार करके दक्षिण कोरिया पैर रखा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से अच्छे संबंध स्थापित किये। किम जोंग उन की इस पहल से पूर्वी एशिया के देशों में छाये दहशत का माहौल काफी हद तक कम हो गया है। उन्होंने इसकी पहले ही शुरूआत कर दी थी। पहले राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत की इच्छा जाहिर किया जाना और उसके बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बीजिंग में मुलाकात एक तरह से कूटनीतिक स्तर पर किम की बड़ी जीत थी और अब करीब 50 वर्षों से अधिक से चली आ रही वैमनस्यता की खाई को दक्षिण कोरिया जाकर पाटने की रणनीति न केवल दोनों देशो के बीच शान्ति के माहौल को पैदा करने वाली है, बल्कि पूरे विश्व के लोगों को भी किसी अनहोनी की आशंका से दूर करने का भी संदेश मिलता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने जिस तरह उत्तर कोरिया के विरूद्घ राष्ट्र संघ में धमकी दी थी, ...
Comments
Post a Comment